फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Govt deduct a BBNDA budjet

बीबीएनडीए के सालाना बजट में कटौती

Sat, 11 Mar 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Sat, 11 Mar 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Govt deduct a BBNDA budjet
प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले बीबीएन के विकास पर सरकार के बजट ने इस साल सीधे 24 करोड़ की कटौती कर दी है। - फोटो : demo pic

प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले बीबीएन के विकास पर सरकार के बजट ने इस साल सीधे 24 करोड़ की कटौती कर दी है। सरकार ने जहां पिछले साल बजट में बढ़ोतरी के साथ 60 करोड़ रुपये जारी किए थे वहीं इस साल बीबीएन को बजट में केवल 36 करोड़ रुपये ही विकास गतिविधियों को मिले हैं। वहीं बीबीएनडीए अधिकारियों का कहना है कि अथॉरिटी की सालाना सेविंग 20 करोड़ तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


इससे बजट को मिलाकर बीबीएन में विकास गतिविधियों पर 56 करोड़ रुपये इस साल खर्च होंगे। माना यह भी जा रहा है कि बीबीएनडीए गत वर्ष के बजट को भी पूरी तरह खर्च नहीं कर पाया है। इसके चलते ही सरकार ने बजट पर कैंची चलाई है। गौरतलब है कि बीबीएनडीए 60 करोड़ के बजट से कुल 103 विकासात्मक कार्य औद्योगिक राजधानी में करवा रहा है।
विज्ञापन


बीबीएनडीए के सीईओ राजीव कुमार नेगी ने कहा कि सरकार की ओर से 36 करोड़ का बजट में जारी हुआ है। अथॉरिटी की सालाना बचत 20 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस साल बीबीएन में विकास गतिविधियों पर 56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार नहीं करवा सकी विकास : चौधरी
भाजपा प्रवक्ता तरसेम चौधरी ने कहा कि बीबीएन में विकास के कई प्रोजेक्ट हैं जिन पर सरकार और विभाग सही से काम नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि बजट में कटौती हो रही है। सरकार और विभाग को मिलकर क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed