फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   death

सड़क हादसे में मां की मौत, दो बच्चे गंभीर

Tue, 25 Aug 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Tue, 25 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर एक कैंटर की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला अपने पति के साथ बाइक पर बद्दी की ओर आ रही थी कि सामने से आ रहे कैंटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। गंभीर अवस्था में महिला को स्थानीय अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के तहसील फतेहगढ़ के गांव नवादा दयोम निवासी संजीत कुमार बद्दी में कार्य करता है। वह बाइक पर अपनी पत्नी ज्योति व दो बच्चों के साथ बद्दी आ रहा था। जैसे ही वह किशनपुरा गांव के पास पहुंचा कि बद्दी की ओर से आ रहे एक कैंटर ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सड़क किनारे गिर गया।
विज्ञापन


कैंटर चालक टक्कर मारने के बाद घटना स्थल से भाग गया। इस दौरान वह कैंटर का नंबर नहीं पढ़ पाया। इस घटना में उसकी पत्नी व बच्चों को चोटें आई। उसने घायल पत्नी और बच्चों को नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन पत्नी को सिर में चोट लगने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसकी पत्नी ज्योति ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पति को सौंप दिया है। पुलिस ने 279, 337, 304 ए व 201 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed