फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   picup accident, driver dead

पिकअप के पलटने से चालक की मौत

Fri, 23 Dec 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Fri, 23 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन

भूमति जयनगर सड़क पर एक पिकअप पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना वीरवार देर रात की है। घटना का कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को पिकअप के नीचे से निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूमति जयनगर मार्ग पर भूमति से ईकवा कनैता की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप अचानक धैणी के पास सड़क के बाईं तरफ पलट गई। इस कारण पिकअप चालक बालकृष्ण निवासी कनैता की खिड़की के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब पिकअप पलटने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। मौजूद लोगों ने चालक को निकालने के लिए बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचे गई। स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से चालक को पिकअप के नीचे से निकाल कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर चालक के खिलाफ लावरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। इसकी पुष्टि अर्की आइओ गिरिश ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed