फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   fraud

दसवीं फेल डॉक्टर बन कर रहा था इलाज

Thu, 17 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Thu, 17 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

बद्दी में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सीज तीनों क्लीनिकों के संचालक अवैध रूप से काम कर रहे थे। मौके से प्राप्त रिकार्ड में पाया गया कि एक क्लीनिक किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर चल रहा था जिसका संचालक दसवीं पास भी नहीं है। वह डॉक्टर बन बैठा है। जबकि एक क्लीनिक का संचालक चिकित्सक चिकित्सा पद्धति में क्वालीफाईड नहीं था। मतलब वह फेल था। जबकि तीसरे क्लीनिक में तैनात महिला भी रिकार्ड देने का वायदा कर मुकर गई। तीसरे क्लीनिक के कुछ रिकार्ड की अभी भी दरकार है।

विज्ञापन


मंगलवार देर सायं सीएमओ डा. आरके दरोच के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बद्दी साई मार्ग पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने एक दर्जन निजी क्लीनिकों का निरीक्षण किया, लेकिन 9 संचालक टीम के आने से पहले ही दुकाने खुली छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन


टीम ने बद्दी साई मार्ग पर धीमान क्लीनिक, वर्धमान मार्केट में विवेक अस्पताल व इसी मार्केट में डेंटल क्लीनिक वर्धमान का निरीक्षण कर रिकार्ड कब्जे में ले लिया था। इन तीनों क्लीनिक संचालकों के पास ऐसी कोई डिग्री व डिप्लोमा नहीं है जिससे वे किसी स्वास्थ्य संस्थान को संचालित कर सके। यहां तक की चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक चिकित्सा पद्घति में क्वालीफाईड नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक संचालक ने दसवीं की परीक्षा भी पास नहीं की थी। यह संचालक किसी और व्यक्ति के नाम पर प्रेक्टिस कर रहा था। सीएमओं ने संचालक को मौके पर ही प्रेक्टिस बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिन लोगों के नाम यह अस्पताल चलाये जा रहे हैं उन्हें विभाग की ओर से जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।


सीएमओ डा. आरके दरोच ने बताया कि मौके पर जो रिकार्ड मिला है उसके मुताबिक यह तीनों संचालक क्लीनिक चलाने के लिए पात्र नहीं है। जबकि एक चिकित्सा पद्धति में ही डिस्क्वालीफाई है। इन तीनों क्लीनिकों में प्रेक्टिस पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही इन्हें विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed