फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

Fri, 11 May 2018 09:55 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत
सोलन। शूलिनी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष त्यागी पुत्र रविंद्र सिंह निवासी मोहन गार्ड उत्तम नगर नई दिल्ली और साहिल ठाकुर पुत्र नेकराम ठाकुर निवासी गांव एवं डाकघर मकैड़ी तहसील जोगेंद्रनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। आशीष शूलिनी यूनिवर्सिटी में बीटेक चतुर्थ सत्र का छात्र था और चंबाघाट में रह रहा था। साहिल होटल प्रबंधन का कोर्स कर रहा था और आईटीआई कॉलोनी सोलन में किराये पर रहता था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे दोनों साहिल की पल्सर मोटरसाइकिल नंबर एचपी-64-8775 पर सवार होकर शूलिनी विवि जा रहे थे। इसी बीच विवि के पास ही सामने से आ रहे एलपी ट्रक नंबर एचपी 63 बी-2051 के साथ मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार सिर के बल सड़क पर गिरे और मौके पर ही दोनों ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को सिरमौर के सराहां से गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद मौके पर विवि के छात्रों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों का पोस्टमार्टम सोलन अस्पताल में करवाकर पुलिस ने शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। ट्रक चालक श्याम लाल निवासी ऊना के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। एसपी मधुसूदन ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। आरोपी चालक को सराहां से गिरफ्तार कर लिया है। चालक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया था। कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आंसुओं के सैलाब में डूबा अस्पताल
छात्रों की मौत की खबर जैसे ही विवि कैंपस में पहुंची छात्रों का सैलाब अस्पताल में उमड़ आया। आशीष त्यागी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दर्दनाक मौत के बाद पूरा अस्पताल आंसुओं के सैलाब में डूब गया। आपातकालीन चीख पुकार से गूंज उठा। करीब एक घंटे तक मातम का माहौल बना रहा। विवि से करीब सौ छात्र इस दौरान अस्पताल परिसर में ही मौजूद रहे। दोनों दोस्तों की मौत पर हर किसी की आंखें नम थीं। मृतक युवक के परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद अस्पताल में अलर्ट
हादसे की खबर मिलते ही सोलन अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया था। आपातकालीन कक्ष में अतिरिक्त स्टाफ तैनात था ताकि घायलों को उपयुक्त उपचार मिल सकता। लेकिन दोनों घायलों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने दोनों घायल छात्रों की ईसीजी करने के बाद उन्हें मृत करार दे दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम कक्ष में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed