फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी में दुकान से सिगरेट चोरी के आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड

बद्दी में दुकान से सिगरेट चोरी के आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड

Tue, 21 Nov 2017 10:16 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में दुकान से सिगरेट चोरी के आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड
crime scene
बद्दी (सोलन)। बद्दी थाना के तहत अमरावती स्थित एक दुकान से चोरों ने शट्टर तोड़कर भीतर रखे सिगरेट के बंडल चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से दो आरोपियों को हमीरपुर और दो को बद्दी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन चोरों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार को भी दबोचा है। चारों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। चोरी को लेकर रमन जिंदल पुत्र रविंद्र कुमार जिंदल मकान नंबर 213, बिंता कालोनी पिंजौर तहसील कालका ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपी अमरवती स्थित दुकान से सिगरेट के बंडल चोरी करके ले गए थे। एसएचओ एमआर नाइक की अगुवाई वाली टीम में हेडकांस्टेबल कुलदीप और दर्शन, कांस्टेबल वीरेंद्र ने सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों में अजय सिंह पुत्र स्व. अर्जुन सिंह निवासी गांव करदान, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी, नरेश कुमार पुत्र विचित्र सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर समैला तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी, मुकेश कुमार पुत्र ओमपाल, निवासी गांव दाबला, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर और चोरी का सामान खरीदने वाले बद्दी के सराजमाजरा में दुकान करने वाला चंबा निवासी बिटटू राम शामिल है। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत ने चार दिन की रिमांड दी है।
विज्ञापन


दड़ा सट्टा लगाते एक धरा
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने पीरस्थान में एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा लगाते रंगे हाथों धर दबोचा है। पुलिस की एक टीम नालागढ़ बददी हाईवे पर गश्त पर थी तो पीरस्थान में गुलशन कुमार लोगों को एक रुपये के एवज में 80 रुपये का लालच देकर सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा था। इस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा और उसके पास से बॉल पेन तथा 1900 रुपये सहित दड़ा सट्टे की पर्चियां भी बरामद की हैं। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed