फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बरोटीवाला में सप्ताह भर में एक दुकान से दूसरी बार चोरी, मोबाइल व नकदी ले उड़े चोर

बरोटीवाला में सप्ताह भर में एक दुकान से दूसरी बार चोरी, मोबाइल व नकदी ले उड़े चोर

Sat, 15 Sep 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला में सप्ताह भर में एक दुकान से दूसरी बार चोरी, मोबाइल व नकदी ले उड़े चोर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला की एक दुकान में चोरों ने एक सप्ताह में दूसरी बार खिड़की तोड़कर मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गोल मार्केट झाड़माजरी स्थित दुकान क्वालिटी कम्यूनिकेशन के एमडी बोगेंद्र कुमार ने बताया कि चोरों ने एक सप्ताह पहले उनकी दुकान की खिड़की तोड़कर नकदी और दर्जन भर मोबाइल चोरी कर लिए थे।

उन्होंने इसकी शिकायत बरेाटीवाला थाना में दी थी। पुलिस अभी चोरों की तलाश कर ही रही थी कि शुक्रवार रात को चोरों ने फिर से दुकान के पीछे लगी खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़ कर दुकान से पांच हजार रुपये नकद और कुछ मोबाइल चोरी कर लिए। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान के पीछे फार्मा लैब बनने से यहां चोरी करना बड़ा आसान हो गया है। जिस तरह से लगातार उनकी दुकान में चोरियां हुई हैं, उससे साफ है कि यहां कभी भी चोरी की घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन


एसएचओ बरोटीवाला बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों से पूछताछ की है। दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को भी पुलिस थाने में बुलाया है। उन्होंने बताया कि दुकान में चोरी के दौरान जिस तरह सिर्फ नकदी व मोबाइल ही उठाए गए हैं, उससे साफ है कि चोर कोई जानकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी बद्दी नरेश शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed