{"_id":"59b582cb4f1c1bf77f8b59e7","slug":"151505067723-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में होटल ढूंढ रहे राहगीरों को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में होटल ढूंढ रहे राहगीरों को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर में पैदल जा रहे दो युवकों को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसा सोलन शहर में शनिवार देर रात करीब सवा 12 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंगला निवासी गुरु नानक नगर, मोगा, पंजाब और हरीश कुमार ने बताया कि वे बाहरा यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने के लिए आए थे। शनिवार देर रात को होटल की तलाश में पैदल जा रहे थे। इस बीच एक मोटरसाइकिल गलत दिशा से आया और टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक खुद भी सड़क पर गिर गया। इससे उसे भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है।