फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जाली दस्तावेज बनाकर बेच डाला मकान अौर जमीन

जाली दस्तावेज बनाकर बेच डाला मकान अौर जमीन

Wed, 16 May 2018 10:07 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
 जाली दस्तावेज बनाकर बेच डाला मकान अौर जमीन
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में कुछ लोगों ने साजिश रचकर एक व्यक्ति की जमीन और उस पर बन रहे मकान को बेच डाला। इस साजिश को झूठे गवाह पेशकर अंजाम दिया गया। मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब मालिक जब अपनी जमीन पर बन रहे मकान को देखने के लिए आया तो खरीददारों ने उसे वहां से खदेड़ दिया। पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद ही इस साजिश की असली कहानी सामने आएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बद्दी के तहत ढांग उपरली गांव के एक व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसकी जमीन और मकान बेचने की शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बलदीप सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव ढांग उपरली डाकघर प्लासी कलां तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। इस वजह से अक्सर बाहर रहता है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक हरि सिंह और गुरमीत सिंह ने इसकी भूमि के जाली कागजात बनवाए और जमीन को बेच दिया। इसमें हरदयाल सिंह और टहल दास की जाली कागजातों पर गवाही डाली गई। इसने अपनी भूमि पर एक तीन मंजिला मकान बनाया है। यह अभी निर्माणाधीन है। वह जब अपने मकान का काम देखने जाता है तो खरीदार उसे वहां आने से रोकते हैं तथा जान से मारने की धमकियां देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही है जांच : एसपी
एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच नालागढ़ थाना के तहत दभोटा चौकी प्रभारी को सौंपी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


362 ग्राम गांजा सहित एक गिरफ्तार
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने वर्धमान चौक पर एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति पुलिस को देखकर झाड़ियों की तरफ भागा और इसने अपने हाथ में एक कपड़े का थैला उठाया था। पुलिस ने पिंदर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह वर्धमान चौक में पेट्रोल पंप के पीछे झुग्गी में रहता है। चेकिंग में उसके थैले से 362 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed