{"_id":"5bdc987abdec22694623d855","slug":"121541183610-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.390 ग्राम चिटटे समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.390 ग्राम चिटटे समेत एक गिरफ्तार
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.390 ग्राम चिट्टे समेत एक गिरफ्तार
नालागढ़ (सोलन)। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 1.390 ग्राम चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे को जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एसआईयू प्रभारी लखवीर सिंह की अगुवाई में एक टीम नालागढ़ के ड्राइव इन हॉटल के नजदीक थी तो मोटरसाइकिल पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की तरफ जा रहे एक युवक को संदेह के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान बाइक के मीटर गार्ड के अंदर से पांच जिप पाउचों में से 1.390 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसपी बिंदु रानी सचदेवा ने कहा कि आरोपी ने अपना नाम गौरव वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा निवासी दतोवाल डाकघर नालागढ़ बताया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।