फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की शरण में पहुंचे नर्सिंग प्रशिक्षु के अभिभावक

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की शरण में पहुंचे नर्सिंग प्रशिक्षु के अभिभावक

Fri, 05 Oct 2018 05:16 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश की शरण में पहुंचे नर्सिंग प्रशिक्षु के अभिभावक
विज्ञापन

शिमला की नर्सिंग छात्रा की ओच्छघाट में हुई थी मौत, हॉस्टल के बाहर मिला था शव
जांच में देरी, संस्थान प्रबंधन की बेरुखी से नाराज अभिभावकों ने लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नर्सिंग प्रशिक्षु की संदिग्ध हालत में हुई मौत का मामला हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पहुंच गया है। पुलिस की धीमी जांच और कॉलेज प्रबंधन से पूरा सहयोग न मिलने का आरोप लगाते हुए परिजन न्याय के लिए मुख्य न्यायाधीश की शरण में चले गए हैं। उन्होंने न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को इस सिलसिले में पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश को भेजे पत्र में प्रशिक्षु तनुजा शर्मा के पिता महेंद्र शर्मा व माता वीना शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सोलन के ओच्छघाट स्थित मुरारी लाल नर्सिंग संस्थान में प्रशिक्षण ग्रहण कर रही थी। उसकी 30 जुलाई को संस्थान के हॉस्टल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उन्हें 12 बजे बेटी के सीढ़ियों पर गिरने की सूचना दी गई। उन्हें बताया गया कि उसकी टांग व बाजू में चोट लगी है और वह बेहोश है। बाद में डेढ़ बजे दूरभाष पर बेटी की मौत की सूचना दी गई। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस अधीक्षक सोलन कार्यालय में बार-बार गुहार लगाने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट 11 सितंबर को दी गई। उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि वे 11 सितंबर को उपायुक्त सोलन से भी मिले। इसके बावजूद उन्हें जांच में कोई सहयोग नहीं मिला। पीड़ित अभिभावकों ने पत्र में हॉस्टल में बेटी से मारपीट की बात कही है। उनका कहना है कि हॉस्टल में किसी ने भी उनकी बेटी को नीचे गिरते नहीं देखा। उन्होंने कॉलेज हॉस्टल में सीसीटीवी न होने, हॉस्टल के चारों तरफ ऊंची सुरक्षा दीवार न होने और पुलिस जांच जल्द पूरी न करने जैसे मुद्दे उठाए हैं।
जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं : चांद गुप्ता
मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक चांद गुप्ता का कहना है कि वे पुलिस की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही सारी चीजें साफ हो पाएंगी। कॉलेज प्रबंधन को पुलिस जांच पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत में कॉलेज प्रबंधन का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा के अभिभावकों से भी सहयोगपूर्ण रवैया अपनाया है।
विज्ञापन

फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पुलिस : एसपी
पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा का कहना है कि इस मामले में अभी तक फोरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस इस रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद केस का पूरा रुख साफ हो जाएगा और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं, जल्द ही रिपोर्ट मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें बेटी के लिए इंसाफ चाहिए : वीना शर्मा
प्रशिक्षु नर्स की माता वीना शर्मा का कहना है कि उनकी बेटी की किन हालात में मौत हुई, इसका किसी के पास कोई जवाब नहीं है। सबने उसे हॉस्टल के बाहर मृत अवस्था में देखा। वह हॉस्टल से गिरी या उसे बाहर से लाकर वहां फेंक दिया गया, इसका पता तभी चल सकता था अगर वहां सीसीटीवी कैमरे होते। हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जब उन्होंने हॉस्टल के वार्डन से मुलाकात करनी चाही तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed