{"_id":"5b55c3c34f1c1b8f568b601b","slug":"121532347331-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रेक पर गिरा पेड़ दो घंटे तक रूकी रही गाड़ियां, पर्यटकों को हुई परेशानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रेक पर गिरा पेड़ दो घंटे तक रूकी रही गाड़ियां, पर्यटकों को हुई परेशानी
Updated Mon, 23 Jul 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, दो घंटे तक रुकी रहीं गाड़ियां
हेरिटेज मार्ग से सफर कर रहे पर्यटकों को बड़ोग के पास करना पड़ा परेशानियों का सामना
बरसात के मौसम में रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह होता रहता है भूस्खलन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर बरसात के चलते ट्रेनों के पहिये थम गए। रेलवे मार्ग पर बड़ोग के समीप पेड़ गिरने से रविवार रात को दो घंटों तक गाड़ियां ट्रैक पर खड़ी रहीं। बताया जा रहा है कि रेलवे कर्मचारियों ने दो घंटे के बाद मार्ग को सुचारु किया। ट्रेनों के बीच जंगल में रुकने से देश-विदेश से शिमला घूमने आए पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने की वजह से रेल कार भी ट्रैक पर रुकी रही। बरसात के मौसम में रेलवे मार्ग पर जगह-जगह मलबा गिरने से ट्रेनों को रुकना पड़ रहा है। ट्रेनों के रुकने के कारण पर्यटक समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। हेरिटेज मार्ग पर बरसात के मौसम में पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात को सोलन और बड़ोग के बीच में अचानक रेलवे ट्रेक पर पेड़ और मलबा गिर गया। ट्रेक पर पेड़ गिरने के कारण शिमला से कालका जा रही ट्रेन और रेल कार को जंगल में रोकना पड़ा। मार्ग को सुचारु करने में करीब दो घंटों का समय लगा। इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। इससे कुछ दिन पहले बरसात के चलते परवाणू के पास भी ट्रैक पर मलबा गिरने से ट्रेनों के पहिये थम गए थे। हर वर्ष की तरह इस बार भी बरसात के मौसम में रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि शाम के समय रेलवे ट्रैक पर बड़ोग के समीप पेड़ गिरने से ट्रेनों को रुकना पड़ा। कर्मचारियों ने मार्ग को खोला जिसके बाद ट्रेनों को रवाना किया जा सका।
रेल कार को भी पड़ा रुकना
हेरिटेज मार्ग पर पर्यटकों को बेहतरीन सफर करवाने के लिए चलाई रेल कार को भी बड़ोग के पास रुकना पड़ा। बताया जा रहा है कि रेल कार शिमला से कालका की ओर जा रही थी। रेल कार को करीब आधे घंटे तक ट्रेक पर खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान रेल कार में सफर कर रहे पर्यटक परेशान रहे।