फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP celebrat a wining in solan

भाजपा की यूपी और उत्तराखंड की जीत पर मनाया जश्न

Sat, 11 Mar 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 11 Mar 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrat a wining in solan
सोलन में जीत की खुशी में रैली न‌िकालते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के सोलन मंडल ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी और उतराखंड की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने जीत की खबर के बाद सोलन में लड्डु बांट कर जश्न मनाया। भाजपा महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश की जनता ने इन राज्यों में विधानसभा चुनाव में तीन-चौथाई बहुमत जो पार्टी को दिया है वह केंद्र सरकार में अपने विश्वास के तौर पर दिया है।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि भाजपा सोलन मंडल का पूर्ण विश्वास है कि इन राज्यों में पार्टी की बड़ी जीत से दिसंबर 2017 में होने वाले हिमाचल के विधानसभा चुनाव में भी ऐसी ही ऐतिहासिक जीत होगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने डीसी कार्यालय के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाकर मनाया। मंडल प्रवक्ता डॉ. अभिमन्यु ने कहा कि पूरे भारत में मोदी लहर के चलते लोकसभा से लेकर सभी प्रमुख विधान सभाएं कमल मय हुई हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अभिषेक, मनोज, अनिल, विपिन, विशाल, सुनील, गौरव, नरेंद्र,  विनय, तिलक, रवि, हरजिंदर, सत्यम, अनुपम और भूपेंद्र जग्ग्गी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed