फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Birsa Munda revived the tribals

Solan News: बिरसा मुंडा ने आदिवासियों का किया पुनरुत्थान

Mon, 18 Nov 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
बुघार स्कूल में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में जनजातीय गौरव पखवाड़ा आयोजित किया गया। इसके तहत महान स्वतंत्रता सेनानी और लोकनायक बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माला अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। बिरसा मुंडा को स्वतंत्रता आंदोलन और आदिवासी समुदाय के पुनरुत्थान में विशेष योगदान के लिए जाना जाता है।

15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती मनाई जाती है। स्कूलों में 15 से 25 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत बुघार विद्यालय की प्रातकालीन सभा में बिरसा मुंडा को लेकर गतिविधियां आयोजित की गईं। भगत सिंह सदन की प्रिया ने बिरसा मुंडा के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात प्रधानाचार्य रेखा राठौर, अध्यापकों, स्कूल के हेड बॉय निखिल ठाकुर एवं हेड गर्ल बबली ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर मालार्पण किया। इतिहास के प्रवक्ता लेख राम ठाकुर ने बिरसा मुंडा के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा के जन्म दिवस यानी 15 नवंबर के दिन ही वर्ष 2000 में झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
विज्ञापन


इस अवसर पर दीपक ठाकुर, लेख राम ठाकुर, ईश्वर दत्त वर्मा, प्रदीप गौतम, देवेंद्र चौहान, जगदीश चंद, सुरेश कुमार, राज ठाकुर, नवीश कुमार, जगदीश और भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed