फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A floodlit cricket tournament will be held in Chhaiachhi from May 8.

Solan News: छियाछी में 8 मई से दूधिया रोशनी में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 28 Apr 2026 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A floodlit cricket tournament will be held in Chhaiachhi from May 8.
छीयाछी में युवा आज़ाद क्लब द्वारा आयोजित बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। स्रोत युवा क्लब - फोटो : 1
विजेता टीम को मिलेंग 31,000 रुपये, 2500 होगा प्रवेश शुल्क
विज्ञापन

युवा आजाद क्लब करवा रहा ओपन रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए छियाछी में ओपन रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। युवा आजाद क्लब की ओर से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर हाल ही में एक विशेष बैठक आयोजित की। इसमें क्लब के सभी सदस्यों ने इस आयोजन की तैयारी पर चर्चा की। क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट का शुभारंभ 8 मई से किया जाएगा। रात के समय मैचों के रोमांच को दोगुना करने और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ग्राउंड में विशेष रूप से बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सुचारु रूप से मुकाबले खेले जा सकें। आयोजकों ने प्रतियोगिता के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें विजेता टीम को 31,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी व उपविजेता टीम 21,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए 2,500 रुपये का एंट्री शुल्क निर्धारित किया गया है। बैठक के दौरान क्लब के सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी टूर्नामेंट को और अधिक बेहतर व भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed