{"_id":"5b66fce24f1c1b07788b7c41","slug":"91533476066-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडी में बिजली, सड़क और स्वास्थ्य की हालत नाजुक, जनमंच कार्यक्रम में सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडी में बिजली, सड़क और स्वास्थ्य की हालत नाजुक, जनमंच कार्यक्रम में सामने आई
Updated Sun, 05 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडी में बिजली, सड़क और स्वास्थ्य की हालत नाजुक
जनमंच कार्यक्रम में सामने आईं 85 शिकायतें
हर जनमंच कार्यक्रम पहले से बेहतर करने का प्रयास कर रही सरकार : परमार
अमर उजाला ब्यूरो
कुठाड़ (सोलन)। जनमंच कार्यक्रम में लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के समक्ष शिकायतों की झड़ी लगा दी। दून विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांव चंडी में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में कुल 85 शिकायतें विभिन्न विभागों के खिलाफ सामने आईं। इनमें ज्यादातर सड़क, स्वास्थ्य और बिजली बोर्ड से जुड़ी हुई थीं। इसके अलावा 402 लोगों ने विभिन्न कार्यों को लेकर अपनी मांगें स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखीं। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार फीडबैक के आधार पर प्रत्येक जन मंच को पहले से बेहतर करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले ही बजट में जन मंच की परिकल्पना त्वरित समस्या समाधान के उद्देश्य से की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित तीसरा जन मंच कार्यक्रम यह सिद्ध करने में सफल रहा कि आम लोगों की समस्याओं का उनके घर-द्वार के समीप समाधान जनता की प्राथमिक मांग है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हर माह के पहले रविवार को होने वाले जन मंच से न केवल अपने उद्देश्य में पूर्ण रूप से सफल होंगे बल्कि राज्य सरकार हर जन मंच में नवीन प्रयास करती रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जन मंच निर्वाचित प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को एक मंच पर लाकर लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने का साधन बना है।
विभागों को तय समय में शिकायतें निपटाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि पेयजल समस्याओं का निर्धारित समय अवधि में हल करें। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के साथ अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाएं। उन्होंने विद्युत बोर्ड लिमिटेड को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत पट्टानाली के गांव पिपलाटा में कम वोल्टेज की समस्या को 20 दिन की अवधि में ठीक करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि दून विधानसभा क्षेत्र सहित सोलन जिले के विभिन्न संपर्क मार्गों को ठीक रखें। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मामला स्वीकृत
इस अवसर पर क्षेत्र के गांव टिपरा की राधा रानी का मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मामला स्वीकृत किया गया। ग्राम पंचायत चंडी में वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन में आयोजित जन मंच कार्यक्रम में 32 विभागों ने लोगों की समस्याएं दूर कीं। उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन आम आदमी की समस्याओं को त्वरित निपटाने की दिशा में गंभीर है और जन मंच की शिकायतों को निर्धारित समय अवधि में निपटाया जाएगा।