फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्जा में अब नीलाम नहीं होगा शराब का ठेका

धर्जा में अब नीलाम नहीं होगा शराब का ठेका

Tue, 27 Feb 2018 10:27 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
धर्जा में अब नीलाम नहीं होगा शराब का ठेका
red wine
सोलन। धर्जा में खुले शराब ठेके को बंद करने का फरमान प्रशासन ने जारी कर दिया है। महिला मंडल के विरोध पर विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अब इस ठेके की नीलामी नहीं होगी। महिला मंडल ने शराब के ठेके के संबंध में प्रशासन को सौंपी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि ठेके से निकलने वाली पानी से जलस्रोत दूषित हो रहे हैं। यही नहीं इस ठेके के खुलने से गांव का माहौल भी खराब हो रहा है। यहां शराब पीकर कुछ लोग हुड़दंग मचाते हैं।
विज्ञापन

महिला मंडल की सदस्यों ने इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ठेके को बंद करने का आग्रह किया था। यही नहीं ठेके को लेकर महिलाओं ने कई बार प्रदर्शन भी किए। महिलाएं अब यह जंग जीत गई हैं। प्रशासन ने भविष्य में ठेका न खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब इस ठेके की नीलामी नहीं होगी। कुछ दिन पहले एसडीएम और उनके साथ अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया था। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार इस ठेके की नीलामी नहीं होगी। महिला मंडल धर्जा ने इस कार्य के लिए एसडीएम सोलन, आबकारी विभाग और जिला प्रशासन का आभार जताया है। इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान रक्षा मेहता, उपप्रधान प्रोमिला कश्यप, सचिव कृष्णा, चेतना चौधरी, जयवंती देवी, सिक्कू देवी, सुनीता देवी, रंजना देवी, सुनीता, अंजना, सिंपल, तारा, मीरा, सुनीता और कमलेश कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed