{"_id":"6617dec6c29e93752c051827","slug":"85-units-of-blood-collected-in-the-camp-solan-news-c-176-1-ssml1042-119527-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिविर में 85 यूनिट रक्त किया एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिविर में 85 यूनिट रक्त किया एकत्र
Thu, 11 Apr 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी में आयोजित रक्त दान शिविर में रक्त देते हुए। संवाद
महाराजा अग्रसेन विवि में लगाया रक्तदान शिविर
चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ने एकत्र किया रक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। महाराजा अग्रसेन विवि बद्दी में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कॉलेज के प्रशिक्षुओं की ओर से रक्तदान किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से डॉ. सिमरन कौर ने विशेषातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सहयोग से 85 यूनिट रक्त भी एकत्र किया। हालांकि इस मौके पर विवि के स्टाफ समेत अन्य सहित 156 रक्तदान के लि किया। लेकिन जरूरत के अनुसार ही 85 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
इस मौके पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की डॉ. शिवानी ने रक्तदान करने के महत्व को बताया। साथ ही कहा कि रक्तदान से हमारे शरीर में बीमारियां नहीं लगती हैं। रक्तदान करने के बाद ही फिर हमारे शरीर में रक्त की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने बताया कि यह रक्त बीमारी की दशा में किसी की जान बचाने के काम आता है। वहीं महाराजा अग्रसेन विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) आरके गुप्ता ने एनएसएस इकाई के प्रयासों तथा समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सराहना की। महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में चांसलर (नामित) सुरेश गुप्ता ने आयोजकों और स्वयंसेवकों को उनकी अनुकरणीय पहल के लिए सराहना की।