{"_id":"5a4f6d474f1c1b48198b4fbf","slug":"81515154759-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार में मेधावी छात्रों का सम्मान, छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनिहार में मेधावी छात्रों का सम्मान, छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुनिहार ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सुनीता ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोनिका भारद्वाज प्रधान विद्यालय प्रबंधन समिति ने की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा चौहान ने वर्ष भर की गतिविधियां बताईं। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहाड़ी गिद्दा, राजस्थानी, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी डांस पेश कई राज्यों की संस्कृति से रूबरू करवाया। मुख्यातिथि सुनीता ठाकुर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 3100 रुपये दिए। विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा रंजना और सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब मोहित के नाम रहा।
विज्ञापन
इस दौरान वर्ष भर की शैक्षणिक और अन्य उपलब्धियों के लिए मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों में सपना, भावना शर्मा, निशांत, मोनिका कंवर, कविता, रिया, मुकुल ठाकुर, मनीषा, नेहा, नीलेश, पंकज, ललिता, प्रियंका, हितेश, संगीता, कपिलेश राज गौर, दुशाली, वनिशा चौहान, उदित गर्ग, राहुल, हिमांशु को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य हाटकोट सदस्य कमला, संतोष, राजेश, भूपेंद्र, बबिता सहित गीता राम ठाकुर, प्रेमलता और अध्यापकों में प्रधानाचार्य सीमा चौहान, सुनीता जातक, सुधीर, हेमराज, गोपाल, कमलेश कुमारी, संदीप जोशी, वीना, जयंती शर्मा, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन