फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गंबर नदी सूखी सैनिक क्षेत्र सहित दर्जनों गांव में पेयजल संकट गहराया

गंबर नदी सूखी सैनिक क्षेत्र सहित दर्जनों गांव में पेयजल संकट गहराया

Fri, 01 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
गंबर नदी सूखी सैनिक क्षेत्र सहित दर्जनों गांव में पेयजल संकट गहराया
सुबाथू (सोलन)। सैनिक क्षेत्र सुबाथू, कसौली और डगशाई सहित ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों की प्यास बुझाने वाली गंबर खड्ड सूखने से आईपीएच की पेयजल योजनाएं प्रभावित होने लगी हैं। बरसात न होने से प्राकृतिक जलस्रोत और नदियां सूख रही हैं। इस कारण आईपीएच रोजाना पेयजल सप्लाई देने में नाकाम साबित हो रहा है। गंबर खड्ड से सहारे पेयजल की जरूरत पूरी करने वाले छावनी परिषद सुबाथू और कुनिहार में भी लोगों को हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है। विभाग और लोगों को अब बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन

आलम यह है कि शड़ियाणा और जाड़ला पंचायत के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दो सप्ताह बीतने के बावजूद भी पानी नहीं मिल रहा। नदी में जलस्तर घटने से शड़ियाणा पंचायत में करोड़ों की लागत से तैयार हो रही पेयजल स्कीम शुरू होने से पहले ही हांफ गई। भीषण गर्मी में गंबर नदी के सूखने से एमईएस भी सैनिक परिवारों को सेना के पेयजल टैंकों से पानी मुहैया करवा रहा है। छावनी के लोग दिनरात हैंडपंपों के सहारे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आईपीएच पानी का टैंक लगाकर लोगों की जरूरतों को पूरा करें।
विज्ञापन


पंप खराब होने से छपरौली स्कीम बंद
आईपीएच का मोटर पंप खराब होने के पिछले कुछ दिनों से छपरौली टैंक में पानी नहीं पहुंच रहा। इस कारण शड़ियाणा पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। सहायक अभियंता मुनीश शर्मा ने कहा कि पंप ठीक करवाकर जल्द ही लोगों को पेयजल सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने सुबाथू क्षेत्र में लोगों को वाहन आदि न धोने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात नहीं हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें : विभाग
आईपीएच के सहायक अभियंता मुनीश शर्मा ने बताया कि गंबर खड्ड सूखने के कारण यह समस्या आ रही है। बताया की नदी में पानी सूखने के कारण एमईएस भी पानी नहीं उठा पा रहा है। गहरा गड्ढा करवाने के बाद भी पानी का स्तर बहुत कम है। कहा कि बरसात नहीं हुई तो समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed