{"_id":"5a539ebf4f1c1bee6a8b8537","slug":"71515429567-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में एक्सरे न होने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में एक्सरे न होने से मरीज परेशान
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स-रे की 500 एमए मशीन खराब होने से दिक्कत, रोगियों को निजी क्लीनिकों में करवाने पड़ रहे हैं टेस्ट
नई मशीन को अभी तक नहीं मिली है मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक्सरे सुविधा न मिलने से रोगी निजी क्लीनिकों में महंगे टेस्ट करवाने को मजबूर हैं। अस्पताल में पुरानी हो चुकी 500 एमए एक्स-रे की बड़ी मशीन छह माह से खराब पड़ी है। मरीजों को इस कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी तक लोगों को राहत नहीं दिला पाया है। हालांकि छोटी मशीन से छोटे एक्सरे हो पा रहे हैं लेकिन स्पाइनल सहित अन्य बड़े एक्सरे करवाने के लिए लोगों को मजबूरन निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। इससे जहां रोगियों को मंहगे टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को वहां तक पहुंचाने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
आलम यह है कि क्षेत्रीय अस्पताल में करीब 18 साल पुरानी एक्स-रे की 500 एमए मशीन करीब छह माह पहले जवाब दे चुकी है। इस कारण यहां पीठ के स्पाइनल एक्स-रे नहीं हो पा रहे। छोटी मशीन की क्षमता भी कम है। यह मशीन दिन में करीब 40 से 50 एक्सरे ही कर पाती है। पुरानी मशीन अब चलने लायक नहीं है और नई मशीन करीब 8 से 9 लाख रुपये में आएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने कई बार आला अधिकारियों को मशीन की खरीद के लिए प्रस्ताव भी भेजा है लेकिन जनता से जुड़ी इस समस्या को हल करने के लिए विभाग ने अभी तक कुछ नहीं किया है। इसके बाद भी इस पर कोई भी आगामी कार्रवाई नहीं हो रही है।
निजी क्लीनिक कूट रहे हैं चांदी
सरकारी अस्पताल में एक्सरे सेवा ठप होने का फायदा निजी क्लिनिक उठा रहे हैं। मजबूरन लोगों को यह टेस्ट करवाने के लिए निजी क्लिनिक का रुख करना पड़ रहा है। सोमवार को अपना इलाज करवाने आए राकेश (80) जोकि चलने फिरने में असमर्थ हैं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाए हैं। इनके पूरे शरीर का एक्सरे होना था। लेकिन अस्पताल में यह सुविधा ठप होने के कारण उन्हें निजी क्लीनिक के लिए स्ट्रेचर पर उठाकर ले जाना पड़ा। इससे जहां उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी वहीं निजी क्लीनिक में टेस्ट करवाना भी उनकी जेब पर भारी पड़ा है। इसके अलावा इनकी तरह रोजाना दर्जनों रोगियों को अस्पताल में इस प्रकार के एक्सरे सुविधा न मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
आला अधिकारी को भेजा है प्रस्ताव
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के एमएस डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि 500 एमए एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। नई मशीन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यहां नई मशीन आ जाएगी। इसके अलावा कंप्यूटराइज्ड एक्स-रे मशीन की भी मांग भेजी है। मंजूरी मिलते ही मशीन स्थापित कर दी जाएगी।