{"_id":"5b82a7a642c79246382cf7c1","slug":"61535289254-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ नगर परिषद में अब बनेगी ओपन एयर जिम, सैर के साथ व्यायाम भी कर पाएंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ नगर परिषद में अब बनेगी ओपन एयर जिम, सैर के साथ व्यायाम भी कर पाएंगे लोग
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। महानगरों की तर्ज पर नालागढ़ के पार्कों में अब लोगों को सैर के साथ साथ ओपन एयर जिम में व्यायाम की सुविधा जल्द मुहैया होगी। नगर परिषद नालागढ़ ने योजना तैयार कर बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) से इसके लिए धन की मांग कर अपना प्रस्ताव सौंपा है। इस पर प्राधिकरण ने भी सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
निश्चित तौर पर शहर के पार्कों में ओपन एयर जिम की सुविधा मिलने से लोग व्यायाम लाभ पाकर तंदरुस्त होंगे। वहीं, नगर परिषद पार्कों में एक्यूप्रेशर पद्धति के पत्थर भी लगाने जा रही है। फिलहाल नगर परिषद बीबीएनडीए की तरफ से इस प्रस्ताव की मंजूरी की राह देख रही है ताकि धन का प्रावधान होते ही यहां ओपन एयर जिम बनाया जा सके।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि यह प्रस्ताव बीबीएनडीए को मंजूरी के लिए भेजा है। धन का प्रावधान होते ही पार्कों में लोगों को सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। वहीं, सीईओ बीबीएनडीए केसी चमन ने कहा कि परिषद की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। उम्मदी है कि बीबीएन प्राधिकरण सकारात्मक निर्णय लेगा।
विज्ञापन
नालागढ़ शहर में तीन पार्क है
नालागढ़ में एमसी पार्क, फ्रेंड्स कॉलोनी और बीडीओ कार्यालय के समीप पार्क शामिल हैं। इन पार्कों में ओपन एयर जिम तैयार कर व्यायाम करने की सुविधा लोगों को दी जाएगी। शहर के पार्कों में भारी संख्या में लोगों का सुबह शाम आना-जाना लगा रहता है। यहां लोग अपनी दिन भर की थकान मिटाते हैं और सुबह-शाम योग कर खुद को तरोताजा करते हैं।