फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   42 शहीदों की याद में जलाए 4200 दीपक, भावपूर्ण श्रद्धांजलि

42 शहीदों की याद में जलाए 4200 दीपक, भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Sun, 17 Feb 2019 06:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
शहीदों की याद में जलाए 4200 दीपक
विज्ञापन

जिले की सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश में छिपे गद्दारों की पहचान जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की याद में विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके तहत औद्योगिक नगर बद्दी की सभी सामाजिक संस्थाओं ने पुलवामा में शहीद 42 जवानों की याद में 4200 दीपक जलाकर उनको श्रद्धांजलि दी। हर व्यक्ति ने एसपी ऑफिस के नजदीक बने पार्क में एक-एक दीपक जलाया, वहीं शहीदों के नामों के आगे एक बड़ा दिया प्रज्वलित किया। इस मौके पर धर्म जागरण प्रमुख संदीप सचदेवा व हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक ऋषि भारद्वाज और राजेश जिंदल ने पाक और कश्मीरी अलगाववादियों की नापाक साजिशों का पर्दाफाश किया। केसी चमन ने कहा कि भारतीय सेना कभी भी चुप नहीं बैठती लेकिन गद्दारों ने पीठ के पीछे से वार किया है जो आहत करता है। इस अवसर पर सभी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभी सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक, श्रमिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने दो मिनट का रखा मौन
सोलन। रावमापा घरेड़ ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर समस्त विद्यालय परिवार व बच्चों ने श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ सीआरपीएफ के घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों शहादत बेकार नहीं जाएगी।
विज्ञापन

सीआरपीएफ गेट से धर्मपुर तक निकाला कैंडल मार्च
धर्मपुर (सोलन)। कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए कायराना हमले के विरोध व हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कालका शिमला हाईवे पर धर्मपुर पंचायत के स्थानीय लोगों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर धर्मपुर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजय गर्चा ने बताया की शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए धर्मपुर मे कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें धर्मपुर बाजार से सीआरपीएफ गेट से होकर पड़ाव व सुबाथू रोड तक कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर अजय गर्चा, परमजीत सिंह, दिपक सूद, विनय कुमार, अनिल ठाकुर, अजय शर्मा, अंकुर गोयल, अनिता, प्रमोद, राकेश, मनीष, पंकज, हरीश, सौभाग्य, पूजा सूद, रेणु सूद, काव्य व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
चायल (सोलन)। चायल में पुलवामा के अवंतिपोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस के काफिले पर किए हमले की निंदा की है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आतंकवाद को खत्म करने की मांग की। इस मौके पर प्रधान सुषमा रावत, उपप्रधान रामकृष्ण राणा, महेश चंद कनौजिया, व्यापार मंडल प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed