फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   फोरलेन में आईपीएच को 2.80 करोड़ के नुकसान का अनुमान

फोरलेन में आईपीएच को 2.80 करोड़ के नुकसान का अनुमान

Fri, 31 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन में आईपीएच को 2.80 करोड़ के नुकसान का अनुमान
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। चंबाघाट से कैथलीघाट तक फोरलेन निर्माण के दौरान पेयजल की कोई दिक्कत आती है तो उसके लिए निर्माता कंपनी जिम्मेदार होगी। आईपीएच विभाग ने निर्माण के दौरान होने वाले नुकसान का आकलन कर इसकी एक रिपोर्ट निर्माता कंपनी को सौंप दी है। इस आकलन में दो करोड़ 80 लाख रुपये के नुकसान की संभावना जताई है।

आईपीएच ने इस आकलन में पाइपों मे टूटफूट, पाइप बदलने, जोड़ने के साथ जल भंडारण टैंकों की मरम्मत का काम कंपनी को आईपीएच की निगरानी में करना होगा। हालांकि, आईपीएच और कंपनी की आपस में पहले संयुक्त जांच हो चुकी थी। अब कार्य के चलते जहां से फोरलेन मार्ग जाना है, वहां से पानी की मेन सप्लाई, अंडर ग्राउंड पाइपों, हैंड पंप के साथ टैंकों के रखरखाव का जिम्मा कंपनी का होगा। जानकारी अनुसार पानी की कोई भी स्कीम फोरलेन की जद में नहीं आएगी। इससे पहले धर्मपुर से सोलन तक बनाए फोरलेन मार्ग में कंपनी का आईपीएच के साथ एमओयू साइन हुआ था। इसके तहत मेंटेनेंस का कार्य कंपनी ने किया था।
विज्ञापन


आईपीएच सोलन के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि फोरलेन कार्य में पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। आईपीएच विभाग ने एनएचएआई को पानी के पाइप की शिफ्टिंग को लेकर 2 करोड़ 80 लाख को एस्टिमेट सौंप दिया है। इसके तहत मेंटेनेंस का काम कंपनी को ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात जल भंडारण टैंक भी आएंगे जद में
फोरलेन मार्ग में आईपीएच विभाग की पानी की पाइपों के साथ जल भंडारण टैंक इसकी जद में आएंगे। इस काम के दौरान पांच-सात पानी के टैंक भी शामिल है। साथ ही पानी से संबंधित हर कार्य के साथ टैंकों की मेंटेनेंस का कार्य भी कंपनी के पास ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed