फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   झज्जर के प्रदीप ने जीती बड़ी माली

झज्जर के प्रदीप ने जीती बड़ी माली

Sun, 27 May 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोठी के गांव नमोल में मंगला माता मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मेले में आस पास के गांवों के हजारों ग्रामवासियों ने भाग लिया। मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र दंगल रहा जिसमें स्थानीय पहलवानों सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल सायं से शुरू होकर देर रात तक चला। पहलवानों ने छोटी और बड़ी माली के लिए अखाड़े में खूब पसीना बहाया। छोटी माली का मुकाबला अनिल सोलन और सोहनलाल राजगढ़ के बीच हुआ। इस कड़े मुकाबले में अनिल सोलन ने छोटी माली जीत ली। बड़ी माली का मुकाबला प्रदीप झज्जर और विक्रम ओच्छघाट के बीच में हुआ। इसमें झज्जर के पहलवान प्रदीप ने विक्रम पहलवान को पराजित कर दिया। इस मौके पर कुश्ती मेला कमेटी नमोल के अध्यक्ष इंद्रसिंह, सचिव रणजीत ठाकुर, कोषाध्यक्ष जयसिंह, बहादुर सिंह, सत प्रकाश, पीयूष, जयपाल, ओमप्रकाश, रामप्रकाश, अशोक, अर्जुन, प्रीतम, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed