{"_id":"67d8056da638deedae073a8d","slug":"202-people-donated-blood-at-shri-radhe-gaushala-solan-news-c-176-1-ssml1040-139715-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: श्रीराधे गोशाला में 202 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: श्रीराधे गोशाला में 202 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसायटी ने लगाया शिविर, गुरमेल ने 11वीं और परमजीत ने 10वीं बार किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसायटी की ओर से श्रीराधे गोशाला थाना में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 202 लोगों ने रक्तदान किया। समाजसेवी गुरमेल चौधरी ने 11वीं बार और परमजीत चौधरी ने 10वीं बार रक्तदान किया। पीजीआई ब्लड बैंक चंडीगढ़ के डॉक्टर मनप्रीत की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम ने रक्त एकत्रित किया। डॉ. मनप्रीत ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और युवाओं में इसमें ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए। आयोजक उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि रक्तदान से स्वस्थ मनुष्य को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। 24 घंटे में मनुष्य का रक्त नया बन जाता है, लेकिन उसके प्लेटलेट्स बनने के लिए 3 माह का समय लगता है। इसलिए तीन माह के बाद कोई भी दोबारा रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर दून के पूर्व विधायक परमजीत पम्मी, समाजसेवी गुरमेल चौधरी, हंस राज चंदेल, परमजीत चौधरी गुल्लरवाला, कृष्ण, गोसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, नारायण दास, नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, जिला परिषद सदस्य अमर संधू समेत कई लोग मौजूद रहे।