{"_id":"5b83ec0642c7924653269e27","slug":"181535372294-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टा नाली पंचायत में डेंगू की पुष्टि के बाद भी नहीं पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टा नाली पंचायत में डेंगू की पुष्टि के बाद भी नहीं पहुंची टीम
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)। जिला के पट्टा नाली पंचायत में डेंगू की दस्तक के चलते लोगों में बीमारी का भय बढ़ गया है। सोलन में परवाणू और बीबीएन के बाद कुठाड़ क्षेत्र में डेंगू का एक मरीज सामने आया है। जिला में फैल रहे डेंगू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ा दी है। हालांकि, डेंगू की पुष्टि के बावजूद पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम अब तक नहीं पहुंची है। बीते दिनों पट्टा नाली में एक महिला को डेंगू ने अपना शिकार बनाया है। हैरानी की बात यह है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके का जायजा लेने के लिए नहीं पहुंची है।
हालांकि, इस मामले को लेकर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश जारी कर दिए हैं। डेंगू के मामला सामने आने से ग्रामीणों में काफी डेंगू बीमारी का डर बना हुआ है। जिला में परवाणू और बीबीएन के बाद कुठाड़ क्षेत्र के पट्टा नाला पंचायत में डेंगू पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब पीएचसी में अब डेंगू के टेस्ट करवाने के लिए मशीन को स्थापित कर दिया है। इसके बाद अब इस क्षेत्र में डेंगू के टेस्ट आसानी से हो पाएंगे। जिला में डेंगू के अब तक 600 से अधिक मामले पहुंच चुके हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग ने टीमों को तो गठित किया है लेकिन डेंगू के आंकड़े कम होते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों ने की पीड़ित महिला की सहायता
पट्टा नाली पंचायत के घाट गांव की संगीता देवी के इलाज के लिए पट्टा मेहलोग के लोगों ने 11 हजार रुपये की राशि इकट्ठी कर पीड़ित परिवार को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि संगीता बहुत गरीब परिवार से संबंध रखती है जो खेतीबाड़ी कर गुजारा करते हैं। पट्टा मेहलोग के घाट गांव के राजकुमार शर्मा, अनुराग ठाकुर, रामकृष्ण, शामलाल और पूनम शर्मा ने बताया कि गांव में डेंगू को लेकर लोगों में भय का माहौल है। दो दिन बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की कोई विशेषज्ञ टीम मौके पर नहीं आई। लोगों ने विभाग से गुहार लगाई है कि गांव में आकर डेंगू मच्छर का लार्वा और अन्य सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
चंडी स्वास्थ्य केंद्र में परीक्षण करवाएं मरीज : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने बताया कि पट्टा मेहलोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक की ड्यूटी 24 घंटे निर्धारित की गई हैं। कोई भी डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र में आए रोगी को इलाज के लिए इनकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि डेंगू के टेस्ट करवाने के निर्देश जारी किय हैं। उन्होंने बताया कि चंडी स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू के परीक्षण की व्यवस्था है। तेज बुखार से पीड़ित मरीज चंडी में परीक्षण करवा सकते हैं।