फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अत्यधिक स्टार्च कोटिंग के कारण बॉक्स में टूटने से हो रही परेशानी

अत्यधिक स्टार्च कोटिंग के कारण बॉक्स में टूटने से हो रही परेशानी

Sat, 26 May 2018 11:14 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। गत्ता निर्माता उद्योग संघ ने पेपर मिलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के सदस्यों का कहना है कि मिल मालिक अच्छी गुणवत्ता का पेपर मुहैया नहीं करवा रहे। इससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अत्यधिक स्टार्च कोटिंग के कारण गत्ता बनाते वक्त मशीन का बॉक्स टूट रहा है। इससे गत्ता निर्माताओं को भारी क्षति झेलनी पड़ रही है। यह बात गत्ता निर्माता संघ के सदस्यों ने बरोटीवाला में आयोजित दो दिवसीय तकनीकी कार्यशाला में कही।
विज्ञापन

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बोसमाया ने बताया कि हिमाचल में अच्छी क्वालिटी का पेपर उपलब्ध नहीं होने से गत्ता निर्माताओं को काफी परेशानी और नुकसान हो रहा है। पेपर मिलों द्वारा अत्यधिक स्टार्च कोटिंग करके गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस कारण गत्ता निर्माता कम कीमत पर अच्छी क्वालिटी का बॉक्स नहीं बना पा रहे। विशेषज्ञ रामकुमार सुनकारा ने बताया कि अत्यधिक स्टार्च कोटिंग के कारण बॉक्स में टूटने की परेशानी आ रही है। बॉक्स की वजन सहन करने की क्षमता कम हो रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को क्रॉफ्ट पेपर की क्वालिटी चेक करने के तरीके भी बताए। कहा कि पेपर मिलों द्वारा हिमाचल के 250 गत्ता उद्योगों को अच्छी क्वालिटी का पेपर न देने के कारण नुकसान हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जैन ने गत्ता उद्योगों की विभिन्न समस्याओं से राष्ट्रीय और प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया। कार्यशाला में प्रदेश संरक्षक मुकेश जैन, आदित्य सूद, सुरेंद्र जैन, बीबीएन इकाई प्रधान हेमराज चौधरी, महामंत्री अशोक राणा, गिरीश सरदाना मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब दूसरे प्रदेशों से मंगाया जाएगा पेपर
गत्ता उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष गगन कपूर और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बोसमाया ने कहा कि अब दूसरे प्रदेशों से भी पेपर मंगाया जाएगा। गुजरात और महाराष्ट्र आदि राज्यों में बहुत अच्छी क्वालिटी का पेपर मिलता है। इससे गत्ता पेटी निर्माता उद्योग सस्ती कीमत का सामान तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत्ता तैयार करने की विधि बताई
राष्ट्रीय गत्ता निर्माता उद्योग संघ के मार्गदर्शन और वर्कशाप कमेटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को गत्ता तैयार करने की विधि बताई गई। इसके अलावा गत्ता बनाने के दौरान पेश आने वाली परेशानियों को दूर करने के टिप्स भी दिए गए। राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ रामकुमार सुनकारा, अमित जैन और संजय बोतरा ने हिमाचल, पंजाब और हरियाणा राज्यों के करीब सात दर्जन छात्र-छात्राओं को क्राफ्ट पेपर, प्रिंटिंग, बॉक्स बनाने के तकनीक पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed