फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कौशल्या खड्ड सूखने से बढ़ी परवाणू में दिक्कत, तीसरे दिन पानी देना मुश्किल

कौशल्या खड्ड सूखने से बढ़ी परवाणू में दिक्कत, तीसरे दिन पानी देना मुश्किल

Thu, 31 May 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
कौशल्या खड्ड सूखने से बढ़ी परवाणू में दिक्कत, तीसरे दिन पानी देना मुश्किल

विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। कौशल्या खड्ड के सूखने का असर परवाणू शहर में साफ दिखने लगा है। औद्योगिक नगर में हिमुडा की ओर से तीसरे दिन पानी की सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है। परवाणू में पेयजल सप्लाई का एकमात्र स्रोत कौशल्या नदी है। इसमें भी पानी का स्तर दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। यह स्थानीय हिमुडा के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
हिमुडा का कहना है कि अगर एक दो दिन बारिश नहीं होती है और गर्मी इसी तरह अपना प्रचंड रूप धारण रखती है तो परवाणू शहर को आने वाले समय में भारी पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। हिमुडा के अनुसार परवाणू में गर्मियों के सीजन में 7 से 8 लाख गैलन पानी की जरूरत रहती है। लेकिन इस समय हिमुडा सिर्फ 2.75 लाख गैलन पानी की सप्लाई कर रहा है। शहर में तीसरे दिन भी लोगों को पर्याप्त पानी देना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हिमुडा 40 साल में भी पानी की सप्लाई के कोई दूसरा स्रोत तलाश नहीं कर पाई है वहीं दूसरी ओर परवाणू में कुछ प्राइवेट पार्टियां बोरवेल लगा कर पानी बेच रही हैं।
विज्ञापन


टैंकर मालिक कूट रहे चांदी
परवाणू में घटती पानी की सप्लाई को देखते हुए पानी के टैंकरों की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने के साथ ही टैंकर संचालकों ने टैंकर के रेट 600 रुपये से लेकर 800 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। रेट बढ़ाने का कारण डीजल की कीमतों में इजाफा बता रहे हैं। स्थानीय निवासी जतिन चौहान , बलबीर ठाकुर, रवि कुमार और राजन ने कहा कि हिमुडा तीसरे दिन पानी की सप्लाई दे रहा है। लगभग 500 लीटर भी पानी नहीं मिल रहा है। रोजाना बच्चों के कपड़े धोने भी मुश्किल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज घट रहा जलस्तर : हिमुडा
हिमुडा के अधिशासी अभियंता राकेश भाटिया ने कहा कि दिन प्रतिदिन पानी का स्तर गिरना चिंता का विषय बना हुआ है। इससे तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई करना मुश्किल हो रही है। अब तो भगवान भरोसे हैं। जल्दी बारिश हो जानी चाहिए। इस समय शहर को 2.75 लाख गैलन पानी की ही सप्लाई कर पा रहे हैं जबकि शहर की जरूरत 7 से 8 लाख गैलन पानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed