{"_id":"5b8a829742c792466b4628c5","slug":"131535804055-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ की खस्ताहाल सड़कों व चिकित्सकों की कमी पर बिफरा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ की खस्ताहाल सड़कों व चिकित्सकों की कमी पर बिफरा मंच
Updated Sat, 01 Sep 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ताहाल सड़कों, चिकित्सकों की कमी पर बिफरा मंच
नालागढ़ विकास मंच की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर किया गया विचार-विमर्श
क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विभागों को मांगपत्र सौंपेगा मंच
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के सबसे बड़े नालागढ़ अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और बदहाल सड़कों का मुद्दा नालागढ़ विकास मंच की बैठक में गूंजा। सदस्यों ने इस पर रोष जताते हुए कहा कि मंच इन सभी मुद्दों और समस्याओं संबंधी मांगपत्र विभागों को सौंपकर समस्याओं के निवारण की पुरजोर मांग करेगा। मंच की बैठक वरिष्ठ नागरिक अशोक जैन की अध्यक्षता में लोनिवि विश्राम गृह में हुई। इसमें मंच के अध्यक्ष नरेश घई विशेष रूप से उपस्थित रहे। नरेश घई ने कहा कि इस बैठक में इन सभी मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने अपने विचार रखे और प्रस्ताव पारित किए गए। इन्हें संबंधित विभागों को सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास मंच ने उपमंडल के सबसे बड़े नालागढ़ अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा कई बार उठाया है। अस्पताल में चिकित्सकों के अभाव के चलते लोगों को निजी व पड़ोसी राज्यों के अस्पतालों में जाकर मंहगे उपचार करवाने को बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ के रिक्त पदों के अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी है। उन्होंने कहा कि बीबीएन का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण यहां मरीजों की तादात रहती है। प्रतिदिन 700 से 800 की ओपीडी वाले अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएचसी रामशहर, बद्दी और जोघों में चिकित्सकों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आबादी के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं नाममात्र है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
बैठक में मंच के संरक्षक प्रो. एमएल गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज मल्होत्रा, अमरेंद्र सिंह भिंडर, तेजपाल भारती, अरविंद शर्मा, विरेंद्र कुमार कौशल, लक्ष्मण दास, मनीष सहजपाल, मनदीप सूद, मुश्ताक, जितेंद्र सिंह, मोनिका गुप्ता, सराज बेगम, मीनू बस्सी आदि मौजूद रहे।