फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धुंधन ने जीता खो-खो का खिताब, बॉलीवाल में अर्की बना विजेता

धुंधन ने जीता खो-खो का खिताब, बॉलीवाल में अर्की बना विजेता

Sat, 14 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय प्रारंभिक पाठशाला धर्मपुर में 24वीं जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूलों की गर्ल्स और ब्वॉयज की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। नालागढ़ की मानसी को सर्वश्रेष्ठ धाविका के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त बीईओ राम लाल कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बीएड कॉलेज के प्रधानाचार्य शेर सिंह इसमें विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर रजनीश कौशल ने बताया कि 24वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सात खंडों के 726 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, सांस्कृतिक संध्या, भाषण, एकल गीत, समूह गान, लोक नृत्य और एकांकी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। छात्र वर्ग के कबड्डी मुकाबले में नालागढ़ खंड विजेता और रामशहर खंड उपविजेता रहा। खो-खो में धुंधन विजेता और अर्की उपविजेता रहा। वालीबाल में अर्की विजेता और रामशहर उपविजेता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अर्की विजेता और रामशहर उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में रामशहर खंड विजेता और कुठाड़ खंड उपविजेता रहा। खो-खो में कंडाघाट खंड विजेता और अर्की उपविजेता बना।
विज्ञापन

वॉलीबाल में अर्की विजेता और रामशहर उपविजेता, बैडमिंटन में धर्मपुर विजेता और रामशहर उपविजेता रहा। एथलेटिक्स के छात्र वर्ग में कंडाघाट खंड के मीनराज को सर्वश्रेष्ठ धावक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कंडाघाट खंड एथलेटिक्स चैंपियन बना। छात्रा वर्ग में नालागढ़ की मानसी को सर्वश्रेष्ठ धाविका के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नालागढ़ खंड ही एथलेटिक्स में चैंपियन बना। छात्र वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मीनराज कंडाघाट प्रथम, नालागढ़ के पंकज द्वितीय और कंडाघाट के विक्रम तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में कंडाघाट के मीनराज प्रथम, रामशहर के रितेश द्वितीय और नालागढ़ के रमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर की रेस में नालागढ़ ब्लॉक के विनय, कंडाघाट के आयूष और कुठाड़ के माखन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर रेस में कुठाड़ के मनोज, अर्की के हर्षित और नालागढ़ के अविनाश ने पहले तीन स्थान हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक स्पर्धा में कंडाघाट के विक्रम ने पहला, नालागढ़ के कुलदीप ने दूसरा और रामशहर के आजाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद स्पर्धा में कंडाघाट के मीनराज ने प्रथम, लखविंद्र ने द्वितीय और नालागढ़ के कुलदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में नालागढ़ के विनय और कंडाघाट के मीनराज छाए।

सौ मीटर दौड़ में सरस्वती रही प्रथम
छात्रा वर्ग की 50 मीटर रेस में नालागढ़ की मानसी प्रथम, धर्मपुर की पूनम द्वितीय और कुठाड़ की हर्षिता तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में नालागढ़ की सरस्वती प्रथम, ईश्प्रीत द्वितीय और धर्मपुर की हर्षिता तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में नालागढ़ की मानसी, धर्मपुर की पूनम और नालागढ़ की तानिया पहले तीन स्थानों पर रहीं। 1500 मीटर में नालागढ़ की अनु, कुठाड़ की शीला और नालागढ़ की मोनिका ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।


गोलाफेंक में अर्की की ज्योति
और नालागढ़ की मानसी छाई
गोला फेंक में अर्की की ज्योति और नालागढ़ की मानसी, धुंधन की दुलार ने पहले तीन स्थान हासिल किए। लंबीकूद में कुठाड़ की हर्षिता ने पहला, अर्की की ईशा ने दूसरा और कंडाघाट की सपना ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में नालागढ़ की मोनिका ने पहला, कंडाघाट की किरण, नालागढ़ की तानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण स्पर्धा में धुंधन खंड प्रथम और अर्की ने द्वितीय स्थान पर रहा। समूह और एकल गान में अर्की खंड प्रथम, धर्मपुर द्वितीय और समूहगान में कंड़ाघाट द्वितीय रहा। लोक नृत्य में कुठाड़ प्रथम और अर्की द्वितीय स्थान पर रहा। एकांकी में रामशहर खंड प्रथम और धर्मपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed