फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   26 लाख गैलेन की सप्लाई फिर भी तीसरे दिन नसीब हो रहा शहर को पानी

26 लाख गैलेन की सप्लाई फिर भी तीसरे दिन नसीब हो रहा शहर को पानी

Sat, 03 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
भरपूर पानी, फिर भी शहरवासियों को तीसरे दिन सप्लाई
विज्ञापन

रोजाना रहती है 22 लाख गैलन की आवश्यकता
आईपीएच दे रहा 25 से 26 लाख गैलन तक पानी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। एक ओर सोलन शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की प्यास को बुझाने के लिए आईपीएच विभाग एक से डेढ़ करोड़ लीटर (26 लाख गैलन) पानी की सप्लाई रोजाना कर रहा है। बावजूद उसके तीसरे दिन बाद पानी देने का सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है। आईपीएच से मिली जानकारी के मुताबिक कई दिन से शहर के लोगों की पानी की किल्लत को खत्म करने के लिए नगर परिषद को आईपीएच रोजाना एक करोड़ से डेढ़ करोड़ लीटर पानी की सप्लाई कर रहा है, लेकिन इतना पानी मिलने के बावजूद शहर में तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई की जा रही है। गौरतलब है कि पहले बारिश के चलते आईपीएच की स्कीमें गाद आने के चलते प्रभावित हुई थीं। इससे लोगों को पानी की सप्लाई न होने के चलते जल संकट झेलना पड़ा था। यही नहीं, कई जगह टैंकरों से लोगों के घर-द्वार पानी पहुंचाया गया। इसी के साथ कई जगहों पर लोगों को प्राकृतिक जलस्रोतों पर ही निर्भर होना पड़ा। अब रोजाना इतना पानी मिलने के बावजूद लोगों को तीसरे दिन पानी की सप्लाई देना शहरवासियों के लिए भी एक गंभीर विषय बन चुका है। सोलन में रोजाना 20 से 22 लाख गैलन पानी की खपत हर दिन रहती है। जबकि, नगर परिषद को 25 से 26 लाख गैलन पानी रोजाना मिल रहा है। आईपीएच विभाग का मानना है कि बीच में कभी पानी की सप्लाई किसी समस्या के कारण कम हो जाती है।

26 लाख गैलन दिया जा रहा पानी : सुमित
सोलन आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि अब विभाग नगर परिषद सोलन को रोजाना एक से डेढ़ करोड़ लीटर (26 लाख गैलन) पानी की सप्लाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि पहले 70 से 80 लाख लीटर पानी दिया जाता था, जिसकी मात्रा अब बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को मांग से ज्यादा पानी की सप्लाई की जा रही है, जो शहर की प्यास बुझाने के लिए काफी है।
विज्ञापन


स्पैन ज्यादा होने से तीसरे दिन की जाती है सप्लाई : ठाकुर
नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि अब पानी को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि स्पैन के ज्यादा होने के कारण सभी को एक साथ पानी की सप्लाई करना मुश्किल रहता है, जिससे शहर के लोगों को तीसरे दिन सप्लाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रोजाना 25 से 28 लाख गैलन पानी की सप्लाई नगर परिषद को आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed