फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   world students day will be organised on 15 october in nahan college

Sirmour News: नाहन कॉलेज में 15 अक्तूबर को होगी अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता

Sat, 07 Oct 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
world students day will be organised on 15 october in nahan college
नाहन कॉलेज में 15 अक्तूबर को होगी अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व को लेकर होगी यह प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। देश के 11वें राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डाॅ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर 15 अक्तूबर को डाॅ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में विश्व छात्र दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसका मकसद छात्रों में सार्वजनिक रूप से बोलने की क्षमता विकसित करना और मानवीय मूल्यों को विकसित करना रहेगा।
इस आयोजन को लेकर नाहन कॉलेज की पूर्व छात्र संघ कार्यकारिणी की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने की। इसमें नाहन कॉलेज की पूर्व प्राचार्य एवं संरक्षिका डॉ. वीना राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी, उपाध्यक्ष संजय गोयल, महासचिव डॉ. अनूप कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. आईडी राही, विशाल तोमर (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य सदस्य, डॉ. रवि कांत शर्मा, प्रो बीआर ठाकुर, प्रो सुदेश शर्मा, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. राजन कौशल, डॉ. जफर अली, डॉ. वीना तोमर, प्रो भूमिका, रजीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में 15 अक्तूबर को नाहन कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. अब्दुल क्लाम के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व के बारे में अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संघ अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने सिरमौर के सभी महाविद्यालयों से इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed