Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hatti make jashan

Sirmour News: एसटी दर्जा बरकरार रहने पर दूसरे दिन भी जश्न, विश्राम गृह में डाली रासे-नाटी

Mon, 30 Nov 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
hatti make jashan
हाईकोर्ट से एसटी का दर्जा बरकरार रहने की खुशी में पांवटा साहिब विश्राम गृह में रविवार को समुदाय
- पांवटा साहिब में हाटी समुदाय के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर मनाई खुशी
विज्ञापन

- बोले, 56 वर्षों के लंबे संघर्ष का मिला फल, अब आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद गिरिपार क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी जश्न का माहौल रहा। रविवार को पांवटा साहिब के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हाटी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक रासे-नाटी डालकर खुशी मनाई। लोगों ने इस फैसले को करीब 56 वर्षों के लंबे संघर्ष का परिणाम बताते हुए इसे पूरे गिरिपार क्षेत्र की जीत करार दिया। साथ ही सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आपसी एकता व भाईचारा कायम रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, नगर परिषद के पूर्व पार्षद धनवीर सिंह कपूर, देवभूमि दून पहाड़ी संगठन पांवटा के महासचिव एमआर शर्मा, जगमोहन सूर्या, बलदेव चौहान, जगत सिंह, सुरेश कुमार और दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मामराज शर्मा और दिनेश शर्मा ने कहा कि शनिवार का दिन गिरिपार क्षेत्र के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। हाईकोर्ट के फैसले से हाटी समुदाय का अनुसूचित जनजाति दर्जा बरकरार रहने के साथ एसटी प्रमाणपत्र जारी होने का रास्ता साफ हुआ है। इससे क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा और युवाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस लंबी मुहिम में सहयोग देने वाले प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों, गृह मंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारियों सहित हाटी व गैर हाटी समुदाय के सभी सहयोगियों का आभार जताया।

वक्ताओं ने कहा कि इस संघर्ष की सफलता पूरे क्षेत्र के लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। फैसले के बाद गिरिपार क्षेत्र में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दे रहे हैं। पांवटा साहिब विश्राम गृह में भी बैठक के बाद लोगों ने पारंपरिक रासे-नाटी डालकर खुशी जाहिर की।----

हाईकोर्ट से एसटी का दर्जा बरकरार रहने की खुशी में पांवटा साहिब विश्राम गृह में रविवार को समुदाय

हाईकोर्ट से एसटी का दर्जा बरकरार रहने की खुशी में पांवटा साहिब विश्राम गृह में रविवार को समुदाय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed