{"_id":"64cd3dbc2bf6c1e7c304c286","slug":"water-problem-will-solved-in-rajgargh-sirmaur-by-new-pipeline-nahan-news-c-177-1-ssml1027-5247-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजगढ़ में दूर होगी पानी की समस्या, 3.25 करोड़ से जुड़ रही नई पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजगढ़ में दूर होगी पानी की समस्या, 3.25 करोड़ से जुड़ रही नई पाइपलाइन
विज्ञापन
विकास की बात--
राजगढ़ में दूर होगी पानी की समस्या, 3.25 करोड़ से जुड़ रही नई पाइपलाइन
जंगल से गुजर रही पुरानी लाइन बार-बार हो रही थी खराब, जल्द पूरा होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जलशक्ति विभाग सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से एक सीधी पाइप लाइन जोड़ रहा है। इसका कार्य पूरा होने के बाद राजगढ़ शहर में पेयजल किल्लत की समस्या दूर हो जाएगी।
कंडानाला-राजगढ़ प्रवाह पेयजल योजना करीब 18 वर्ष पूर्व बनी थी। इसकी प्रमुख पाइप लाइन जंगल से निकलती है जिसकी मरम्मत करना कठिन कार्य होता है। इसके साथ-साथ इस मुख्य लाइन से ही आधा दर्जन पंचायतों के दो-तीन दर्जन गांवों को भी पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं। इस कारण यह अकसर खराब रहती है।
लिहाजा, विभाग ने अब फिल्टर टैंक शमोगा से सड़क मार्ग से चार इंच पाइप बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इस लाइन से कोई कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। पंचायतों के गांवों के लिए पुरानी पाइप से सप्लाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता डाॅ. मनदीप गुप्ता ने बताया कि यदि मौसम साफ रहता है तो इसी माह के अंत तक यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग ने स्रोत टैंक से भी पाइप डाली है। शमोगा से आगे सड़क से पाइप लाई गई है। दूसरे चरण में स्रोत से ही राजगढ़ को अलग लाइन जोड़ी जाएगी।