फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in danda pagar village

Sirmour News: डांडा पागर में पेयजल किल्लत, लोग परेशान

Sun, 06 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
water problem in danda pagar village
डांडा पागर गांव में पेयजल किल्लत के चलते टैंकर से पानी भरते ग्रामीण। संवाद
डांडा पागर में पेयजल किल्लत, लोग परेशान
विज्ञापन

टैंकर मंगवाकर प्यास बुझाने को मजबूर हुए ग्रामीण
जलशक्ति विभाग में पद रिक्त होने के चलते बढ़ी है समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। डांडा पागर गांव में इन दिनों ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि ग्रामीणों को पानी का टैंकर मंगवाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर होना पड़ा है। वहीं संबंधित अधिकारी स्टाफ के स्थानांतरण का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

डांडा पागर के ग्रामीणों प्रदीप, चमन, गंगा राम, खेवटा राम, गीताराम, कमला देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, वैशाली आदि ने बताया कि गांव में पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लाइन डांडा गांव से लेकर पागर गांव तक बिछी जरूर है लेकिन पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि लीकेज भी इसका एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा है और ग्रामीणों को पैसे खर्च कर हर दिन पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण संबंधित विभाग के कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री संकल्प सहायता 1100 नंबर पर भी पेयजल किल्लत की शिकायत कर चुके हैं लेकिन

एक महीने बाद भी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने विभाग से मांग उठाई कि जल्द ही पानी की आपूर्ति की जाए अन्यथा सरकार एवं विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

उधर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व पांवटा विधायक किरनेश जंग चौधरी ने कहा कि जलशक्ति विभाग के उपमंडल पुरुवाला में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता के पद से पदोन्नति होने से कामकाज प्रभावित जरूर हो रहा है लेकिन शीघ्र ही पुरुवाला उपमंडल में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed