फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water leakage in nahan

Sirmour News: नाहन में लाइनों में रिसाव से सड़कों पर व्यर्थ बह रहा पानी

Wed, 15 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
water leakage in nahan
जीएसटी भवन से नाहन मेडिकल कॉलेज को जाने वाले मार्ग में टूटी जल श​क्ति विभाग की पेयजल लाईन।
नाहन में लाइनों में रिसाव से सड़कों पर व्यर्थ बह रहा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में पेयजल की बर्बादी हो रही है। शहर के हर गली हर मोहल्ले में निजी पाइप लाइनों के साथ कई मुख्य पाइप लाइनें भी लीक हैं जिसके कारण बहुमूल्य पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। जल शक्ति विभाग की ओर से शहर में लीकेज हो रहे पेयजल को लेकर अनदेखी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार नाहन मेडिकल कॉलेज के मुख्यगेट के समीप व जीएसटी भवन के सामने जलशक्ति विभाग की दो मुख्य पाइप लाइनों से रिसाव हो रहा है। इसमें से बहुमूल्य पानी लगातार सड़क में बह रहा है। दोनों जगह पानी बहने से जहां स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दो पहिया वाहन चालकों को मार्ग से गुजरने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

उधर, इसी तरह मिया मंदिर के समीप निजी पेयजल लाइन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाबों मोहल्ला के समीप निजी पाइप रिसाव होने से बहुमूल्य पानी सड़क में बह रहा हैं। इसके कारण राहगीरों को सड़क में चलने में परेशानी होती हैं। वहीं, पशु चिकित्सालय से नीचे कृषि विभाग की कॉलोनी की तरफ रास्ते में कई पेयजल लाइनों में रिसाव हो रहा है। इसके चलते यहां सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहता है। जलशक्ति विभाग की ओर से शहर में बहुमूल्य पेयजल को बर्बादी से बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उधर इस संबंध में जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता नाहन रोशन ने बताया कि जहां पेयजल लाइन से रिसाव है, वहां लाइन को दुरूस्त करवाया जाएगा।

जीएसटी भवन से नाहन मेडिकल कॉलेज को जाने वाले मार्ग में टूटी जल शक्ति विभाग की पेयजल लाईन।

जीएसटी भवन से नाहन मेडिकल कॉलेज को जाने वाले मार्ग में टूटी जल शक्ति विभाग की पेयजल लाईन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed