फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Warning signs installed following a complaint.

Sirmour News: शिकायत के बाद लगाए चेतावनी संकेतक

Thu, 30 Jul 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Warning signs installed following a complaint.
नाहन (सिरमौर)। कार्मल कॉन्वेंट स्कूल नाहन के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर सुरक्षा को लेकर उठाई शिकायत के बाद आवश्यक सुरक्षा कार्य पूरे कर दिए गए हैं। सुरक्षा उपाय की व्यवस्था करने पर शिकायतकर्ता हिमांशु ठाकुर ने एनएचएआई और अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन

हिमांशु ठाकुर ने 6 जून, 2026 को केंद्रीय लोक शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर स्कूल के समीप तेज रफ्तार वाहनों के कारण विद्यार्थियों और राहगीरों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की थी। शिकायत के बाद मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल, नाहन ने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा की व्यवस्था की। कार्मल कॉन्वेंट स्कूल और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नाहन के दोनों ओर 'आगे स्कूल है' तथा गति सीमा संबंधी चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed