फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Varsha Shalika at Delhi Gate has become a den of filth and drug addicts.

Sirmour News: दिल्ली गेट की वर्षा शालिका बनी गंदगी और नशेड़ियों का अड्डा

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Varsha Shalika at Delhi Gate has become a den of filth and drug addicts.
नाहन के दिल्ली गेट के समीप बंद हुई बरसाती पानी निकासी नाली। संवाद

विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों ने नप पर जड़े कार्रवाई न करने के आरोप
बोले, बदबूं के चलते दुकानों में बैठना हो रहा मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के दिल्ली गेट के समीप बनी वर्षा शालिका इन दिनों गंदगी और नशेड़ियों का अड्डा बनी हुई है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि यहां दिनभर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशा करने के बाद यहां गंदगी फैलाई जाती है। इससे वर्षा शालिका के आसपास गंदगी का आलम है और दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदार ललित बंसल और हेयर ड्रेसर शमीम समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि वर्षा शालिका में लंबे समय से गंदगी की समस्या बनी हुई है। गंदगी और दुर्गंध के कारण दुकानों में बैठकर काम करना तक मुश्किल हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि इससे आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। समस्या को लेकर नगर परिषद को कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद न तो यहां नियमित सफाई व्यवस्था हो पा रही है और न ही नशेड़ियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि वर्षा शालिका का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया गया है, न कि नशेड़ियों के बैठने के लिए। उन्होंने नगर परिषद से वर्षा शालिका की नियमित सफाई करवाने और यहां गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पुलिस प्रशासन से भी यहां नशा करने वाले लोगों पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए जमादार को निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं नशेड़ी तत्व पर लगाम लगाने के लिए नगर परिषद की ओर से पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed