फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vamandwadshi shobha yatra in nahan

Sirmour News: नाहन में 23 सितंबर को निकलेगी भगवान वामन की भव्य शोभायात्रा

Sun, 20 Sep 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
vamandwadshi shobha yatra in nahan
-चौगान मैदान से शुरू होगी पालकियों की यात्रा, 22 सितंबर को पूजा और भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

-रोशन प्रिंस, कुलदीप शर्मा, राजेश त्यागी और हार्मनी ऑफ द पाइंस पुलिस बैंड बांधेंगे समां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रियासतकालीन वामन द्वादशी मेला इस बार नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। मेले के तहत 23 सितंबर को भगवान वामन की पालकियों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पहली बार भगवान वामन की पालकियों को चौगान मैदान में लोगों के दर्शन के लिए लाया जाएगा और यहीं से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।
शनिवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री ठाकुरद्वारा रघुनाथ जी ट्रस्ट नाहन और मेला कमेटी के सदस्य योगेश्वर गौतम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वामन द्वादशी मेले के आयोजन रविवार से शुरू हो जाएंगे। मेले को लेकर धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। योगेश्वर गौतम ने बताया कि 22 सितंबर को भगवान वामन की विधिवत पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अगले दिन 23 सितंबर को भगवान वामन की पालकियों को चौगान मैदान में लाकर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौगान मैदान में पालकियों का स्वागत करेंगे। 24 सितंबर को चौगान मैदान में भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें भजन गायक रोशन प्रिंस भगवान वामन की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर को सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें नाटी किंग कुलदीप शर्मा और राजेश त्यागी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 26 सितंबर को हिमाचल पुलिस का प्रसिद्ध हार्मनी ऑफ द पाइंस बैंड चौगान मैदान में प्रस्तुति देगा। पुलिस बैंड की प्रस्तुति मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

मेला कमेटी के अनुसार वामन द्वादशी मेले को लेकर धार्मिक परंपराओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
पत्रकार वार्ता में श्री ठाकुरद्वारा रघुनाथ जी ट्रस्ट नाहन के अध्यक्ष महीपाल, कोषाध्यक्ष अनुज शर्मा, सन्नी शर्मा, जेके सुनेजा, मनीष जैन, कार्तिक और अनुज बैरागी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed