{"_id":"667816b4c6b08bd0c209a876","slug":"use-dustbin-to-your-garvage-in-ponta-sahib-nahan-news-c-177-1-ssml1030-126991-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 5 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 5 हजार जुर्माना
विज्ञापन
पांवटा साहिब में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 5 हजार जुर्माना
शहरी क्षेत्रों में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, फोटो सोशल मीडिया पर जारी होगी
खुले में फेंके कूड़े को पशु खाते हैं और बनती है समस्या : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। अगर आप गुरु की नगरी पांवटा साहिब में रहते हैं, तो अब अपने आसपास खुले स्थल पर कूड़ा नहीं फेंक सकते हैं। ऐसा करने वालों पर अब नगर परिषद पांवटा साहिब आपके ऊपर जुर्माना समेत कार्रवाई कर सकती है। अगर आपको कूड़ा फेंकना ही है, तो आप कूड़ेदान या फिर नगर पालिका के द्वारा भेजी गई गाड़ी में डाल सकते हैं। अगर अपने घर या फिर दुकान का पुराना कूड़ा सड़क या फिर गली में फेंका तो जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई भी हो सकती है। इसमें 5000 तक का जुर्माना होगा।
बता दें कि शहर में सफाई व्यवस्था के लिए हर वर्ष नगर परिषद भारी बजट खर्च करती है। कूड़ा निस्तारण के लिए भाटांवाली पंचायत के समीप केदारपुर में कूड़ा संयंत्र योजना स्थापित कर शुरू करवा दिया गया है। पांवटा साहिब शहर के वार्डों में छोटे व बड़े वाहन कूड़ा उठाने के लिए दौड़ाए जा रहे हैं लेकिन फिर भी कुछ स्थलों पर खुले में कूड़ा फेंकने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
बाजार और गलियों में देखें तो लोग अपना कूड़ा सड़क और बाजार में पहले वाले कूड़ेदान के पास सड़कों पर ही फेंक रहे हैं। आलम तो यह है कि पालिका के द्वारा कूड़े को घर-घर से उठाने के लिए गाड़ी लगाई गई है। इसके बावजूद भी लोग अपने घर और दुकान का कूड़ा बाजार या फिर सड़कों में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद अब, कूड़ा फेंकने वाले संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। ऐसे शहर के आठ स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। एनएच किनारे स्थित सरकारी रिहायशी कॉलोनी वार्ड नौ के समीप गेट पर ही कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं। विश्वकर्मा चौक के समीप सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ट्रायल के तौर पर फुटेज देखे गए तो साफ -साफ लोगों को कूड़े फेंकते हुए पाया गया। इनके नाम फिलहाल गुप्त रखते हुए नगर परिषद ने इनके घरों में चालान भेज दिए हैं। आगे चेतावनी देकर कूड़े फेंकने पर बिना फोटो ब्लर कर अपलोड करने बारे बता दिया गया है।
पांवटा नगर परिषद के ईओ का अतिरिक्त प्रभार देख रहे एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने पुष्टि की है। कहा कि कूड़ा फेंकते हुए पकड़े जाने पर 5000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। पांवटा साहिब नगर परिषद ने विभिन्न वार्डों की गलियों में घर-घर वाहन कूड़ा एकत्रित किया जाता है। खुले में फेंके कूड़े को पशु खाते हैं। सड़कों पर खुले पशु छोड़ने से दोहरी समस्या सामने आ रही है। इसलिए कूड़ा फेंकने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
संवाद