{"_id":"6ad2132605eaa282a70e74f8","slug":"fast-food-training-will-now-begin-after-diwali-instead-of-on-the-21st-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191748-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अब 21 से नहीं दिवाली के बाद शुरू होगा फास्ट फूड का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अब 21 से नहीं दिवाली के बाद शुरू होगा फास्ट फूड का प्रशिक्षण
Sat, 17 Oct 2026 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों में महिलाओं की व्यवस्तता को देखकर संस्थान ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेसीं
नाहन (सिरमौर)। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नाहन में 21 अक्तूबर से शुरू होने वाला 12 दिवसीय नि:शुल्क फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम अब दिवाली के बाद शुरू होगा। पंजीकरण की तिथि भी दिवाली तक बढ़ा दी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बर्गर, पिज्जा, सैंडविच, रोल, मंचूरियन, नूडल्स और फ्रेंच फ्राइज सहित विभिन्न व्यंजन बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, रसोई प्रबंधन और स्वरोजगार शुरू करने की जानकारी भी दी जाएगी। संकाय सदस्य तानिया भाटिया और मनीषा चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। प्रतिभागियों को दोपहर का भोजन और आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 7087541994 और 7876275705 पर संपर्क किया जा सकता है।