{"_id":"617d8e918415e36062410889","slug":"two-theif-arrested-from-rajsthan-in-on-line-furgery-case-nahan-news-sml3888971148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पैसों की ठगी मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पैसों की ठगी मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
ठगी मामले में राजस्थान से गिरफ्तार किए गए दो आरोपी एसएचओ के नेतृत्व में गठित टीम के साथ।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। नाहन पुलिस ने फेसबुक पर पैसों की ठगी करने वाले इन दोनों आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया। 14 सितंबर को सदर थाना नाहन में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश का जिम्मा एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर को सौंपा गया। उनके नेतृत्व में गठित टीम ने दक्षता व सूझबूझ का परिचय देकर साइबर अपराधी संटी और सेकुल निवासी गांव धर्मशाला, डाकघर कैथवाड़ा, तहसील कामा, जिला भरतपुर (राजस्थान) को बड़ोदा, जिला अलवर से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ओएलएक्स पर भी ब्लैकमेल जैसी ठगी करते आए हैं, जिससे उन्हें आसानी से पैसा मिल जाता है। बहरहाल, पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नाहन पहुंची है, जिन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी भारद्वाज ने की है। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए लोगों से अपील की कि वह अपने मोबाइल फोन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। फेसबुक और व्हाट्सएप इत्यादि का इस्तेमाल करते हुए एहतियात बरतें। कोई भी अनावश्यक एप्लीकेशन आदि डाउनलोड न करें और न ही अपनी कोई निजी जानकारी और अपने बैंक खाते की जानकारी किसी के साथ साझा करें। इस तरह की अज्ञात वीडियो काल से भी परहेज रखें।