{"_id":"67c2f955beadf7370c03ce07","slug":"trainning-camp-for-ashaworkers-nahan-news-c-177-1-nhn1002-144629-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आशा कार्यकर्ताओं को बताए उनके कार्य और जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आशा कार्यकर्ताओं को बताए उनके कार्य और जिम्मेदारियां
विज्ञापन
नाहन में आशा कार्यकर्ताओं को जानकारी देतीं सीएचओ अदिति। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ताओं को बताए उनके कार्य और जिम्मेदारियां
नाहन में आशा कार्यकताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा का ओर से शनिवार को नाहन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें खंड की 30 के करीब आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया।
विभाग की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, सीएचओ अदिति और बीपीएम रोहित ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षित प्रसव कराना, टीकाकरण, स्तनपान कराने में मदद करवाना, पूरक आहार देना, परिवार नियोजन के बारे में जानकारी, शगुन किट देना, आरटीआई और एसटीआई जैसी समस्याओं में संक्रमण से बचाव आशा कार्यकर्ताओं के मुख्य काम हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा लोगों को गांव, उप-केंद्र, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचाना, प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) और प्रसवोत्तर जांच (पीएनसी) कराना, आईसीडीएस कराना, स्वच्छता के बारे में जानकारी देना, सरकार की अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी देना, वंचित वर्गों, खासकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देना और समुदाय और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच संपर्क सूत्र का काम करना भी आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों में शामिल है।
...संवाद