फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   training camp on nasha mukat abhiyaan

Sirmour News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्त प्रशिक्षण शिविर

Wed, 16 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
training camp on nasha mukat abhiyaan
उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्त प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला सिरमौर के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत बचत भवन नाहन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला सिरमौर के 50 मास्टर वालंटियर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में नशे की समस्या को भयावह एवं गंभीर बताया तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में मास्टर वालंटियर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज में नशे के विरुद्ध अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा की ओर से हिमाचल प्रदेश स्टेट लेवल कॉर्डिनेटिंग एजेंसी के मास्टर ट्रैनर्स विजय कुमार, समाक्षी, डॉ. शुभांगी एवं सचिन का इस अर्थपूर्ण सेशन के लिए धन्यवाद किया गया तथा मास्टर वालंटियर्स को शुभकामनाएं भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा, खेलकूद, नेहरू युवा केंद्र, यूथ मीडिया क्लब तथा कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब से चयनित समस्त प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सेशन में गहरी रुचि दिखाई तथा इस प्रशिक्षण को भविष्य में नशा विरोधी गतिविधियों के लिए अत्यंत सहायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed