फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sweep Team, Voting Awareness Program, Sirmaur, Paonta Sahib

Sirmour News: सब्बै जूणे वोट पाए पहाड़ी कविता से मतदान के लिए किया जागरुक

Thu, 25 Apr 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sweep Team, Voting Awareness Program, Sirmaur, Paonta Sahib
स्वीप टीम ने पंचायत डांडा के ग्रामीणों को किया जागरुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की मतदाता जागरुकता स्वीप टीम पहाड़ी कविता पाठ के जरिये लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रही है। खंड समन्वयक रुखसाना ने कहा कि सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजित सिंह चीमा के निर्देशन में डांडा पंचायत में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने जागो मतदाता जागो गीत के माध्यम से सभी मतदाताओं को जागरूक करने के बाद उनका आभार व्यक्त किया। स्वीप टीम के सदस्य जोगिंदर शर्मा ने सब्बै जूणे वोट पाए कविता सुनाकर मतदान के लिए जागरूक किया। स्वीट टीम के नोडल ऑफिसर धनवीर चौहान ने व्यवस्थित मतदान एवं चुनाव में सहभागिता पर मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हमारे लिए मजबूरी नहीं मतदान हमारे लिए जरूरी है। इस कार्यक्रम में जिला सिरमौर निर्वाचन आइकॉन जीवन प्रकाश जोशी ने कहा कि सबकी भागीदारी से मजबूत लोकतंत्र की नींव तैयार होती है। उन्होंने कहा कि एक जून को आप अपने सभी कार्यों को स्थगित करके मतदान केंद्र पर जाकर अवश्य वोट डालें। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह सदस्य, आशा वर्कर सहित लगभग 50 मतदाता उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान देवराज, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जयपाल शर्मा, रघुवीर सिंह, रामलाल शर्मा, सिलाई अध्यापिका दयावती, संदीप, बीएलओ किरण बाला और हिरदा राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed