फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   submit electricity bill till 20 january 2026

Sirmour News: बिल 20 जनवरी तक जमा नहीं करवाए तो कटेगा कनेक्शन

Tue, 13 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
submit electricity bill till 20 january 2026
विद्युत उपमंडल ददाहू मे 500 उपभोक्ताओं पर 27 लाख रुपये की देनदारी बकाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल ददाहू के अंतर्गत बिजली बिल जमा न करवाने वाले डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की अब खैर नहीं है। बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं को 20 जनवरी तक बिल जमा करवाने के निर्देश जारी किए। इसके बाद बिना पूर्व सूचना के उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

दरअसल, विद्युत उपमंडल ददाहू के अंतर्गत 500 के करीब डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं पर बोर्ड के करीब 27 लाख रुपये की देनदारी अटकी हुई है। इनमें घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ता शामिल हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बकाया राशि एक मुश्त जमा करवानी होगी। इसके अतिरिक्त कुछ सरकारी विभागों पर भी बिजली बोर्ड के लाखों रुपये अटके हुए हैं, जिनमें जलशक्ति विभाग की देनदारी सर्वाधिक है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता ददाहू कोमल शर्मा ने बताया कि डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल जमा करवाने के लिए 20 जनवरी तक का समय दिया है। इसके बाद बिना पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों को भी अपनी बकाया राशि जल्द जमा करवाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed