फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   student strike

नाहन महाविद्यालय के गेट पर एबीवीपी ने जड़ा ताला

Sat, 07 Sep 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
student strike
नाहन पीजी कॉलेज में एबीवीपी के प्रदर्शन के दौरान गेट के बाहर खड़ीं प्राचार्य, स्टाफ व बच्चे। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शनिवार को एबीवीपी ने पूर्णतया शिक्षा बंद के आह्वान पर कॉलेज के मुख्य गेट पर सुबह ही ताला जड़ दिया। करीब 9 बजे एबीवीपी के छात्र कार्यकर्ता कॉलेज कैंपस पहुंचे और गेट पर ताला लगा दिया। छात्रों का 11 बजे तक प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान सरकार और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्र संघ चुनाव बहाल करने, परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने, कलस्टर विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा देने, केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य शुरू करने, प्रदेश विवि और महाविद्यालयों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को तुरंत प्रभाव से भरने और महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचों को सुदृढ़ करने की मांग की गई। एबीवीपी की नाहन इकाई के सचिव सचिन ठाकुर और मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव सरकार को बहाल करवाने ही होंगे। जिला संयोजक हर्ष चौधरी ने बताया कि यदि शिक्षा के क्षेत्र में आ रही कमियों को सरकार और विवि प्रशासन जल्द दुरुस्त नहीं करेगा तो जन आक्रोश बढ़ जाएगा। करीब 11 बजे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कॉलेज के गेट से ताला खोला गया। कॉलेज में पढ़ाई का माहौल पूरी तरह ठप रहा। इस मौके पर अभिषेक, रजत, मुकुल, करण, अमन, मनोज, विशाल, दीपक, हर्ष, मनोज समेत दर्जनों छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय संस्कृत कॉलेज में भी विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एक ज्ञापन प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की गई। छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा परिणामों की अनियमितताओं को दूर कर परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने की मांग की। ज्ञापन में कलस्टर विश्वविद्यालयों में स्थायी परिसर बनाने और इसी सत्र में कक्षाएं शुरू करने की मांग की। साथ ही कलस्टर विश्वविद्यालयों को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ता अक्षय दीप, वरुण, कुलदीप, कार्तिक, नवदीप, नितिन, राजन नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed