फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   stepco utsav nahan

Sirmour News: खिलौनों की दुकानों पर उमड़ी बच्चों की भीड़, कपड़ों की खरीदारी भी जोरों पर

Thu, 17 Sep 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
stepco utsav nahan
नाहन के चौगान मैदान में लगे मेले में खिलौनों की खरीदारी करते लोग। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

खिलौनों की दुकानों पर उमड़ी बच्चों की भीड़, कपड़ों की खरीदारी भी जोरों पर
मेले में आकर्षण का केंद्र बने रंग-बिरंगे खिलौने, रेडीमेड और गर्म वस्त्र

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के चौगान मैदान में चल रहे स्टेपको सिरमौर उत्सव में इन दिनों बच्चों की चहल-पहल खास तौर पर देखने को मिल रही है। मेले में सजे रंग-बिरंगे और आकर्षक खिलौने बच्चों के साथ अभिभावकों को भी अपनी ओर खींच रहे हैं। अलग-अलग आकार और डिजाइनों में उपलब्ध खिलौनों की दुकानों पर दिनभर खरीदारी का दौर जारी है।
खिलौनों में छोटे बच्चों के लिए कार, गुड़िया, खिलौना वाहन, विभिन्न प्रकार के गेम और आकर्षक सजावटी खिलौने उपलब्ध हैं। बच्चे अपनी पसंद के खिलौने लेने के लिए दुकानों पर उत्साहित नजर आ रहे हैं। अभिभावक भी एक ही स्थान पर विभिन्न विकल्प और अलग-अलग कीमतों में खिलौने उपलब्ध होने के कारण खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में खिलौनों के साथ रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी आवाजाही बनी हुई है। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए विभिन्न डिजाइन और रंगों में कपड़े उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग भी मेले में कपड़ों की खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम को देखते हुए गर्म वस्त्रों की खरीदारी भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। दुकानों पर स्वेटर, जैकेट, गर्म कपड़े और अन्य सर्दियों में उपयोग होने वाले वस्त्र उपलब्ध हैं। वहीं महिलाओं के लिए शृंगार और व्यक्तिगत उपयोग से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

मेले में विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से पहुंचे कारोबारियों ने घरेलू जरूरत और रोजमर्रा के उपयोग का सामान भी सजाया है। एक ही स्थान पर कई तरह की वस्तुएं मिलने से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग भी खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि मेले के आगामी दिनों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी। स्टेपको सिरमौर उत्सव 18 सितंबर तक चलेगा।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed