फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news after 13 days solan minas road are closed people facing problem

सोलन-मीनस सड़क 13 दिन बाद भी नहीं हुई बहाल

Fri, 07 Oct 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news after 13 days solan minas road  are closed people facing problem
सोलन-मीनस सड़क को बहाल करने में जुटी मशीनरी। संवाद - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। शिलाई, रेणुका और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों को राजधानी शिमला से जोड़ने वाली सोलन-मीनस सड़क 13 दिन बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई। सड़क को खोलने में हो रही देरी के चलते विभाग की खूब फजीयत हो रही है तो लोगों में भी विभाग के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का आपसी तालमेल न होने से सड़क खोलने का कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका। इसका खामियाजा क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र के अधिकतर संपर्क मार्ग जो भारी बारिश के कारण बंद हुए थे उन्हें तो विभाग ने खोल दिया लेकिन मुख्य सड़क को बहाल करने में लगातार देरी हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 25 सितंबर को सोलन-मीनस मार्ग गुमराह के समीप भारी भूस्खलन से बंद हो गया था, जहां 100 मीटर सड़क का नामोनिशान तक मिट गया था।
इस मुख्य सड़क के बंद होने से शिमला, सोलन, नाहन समेत अन्य रूटों पर चलने वाली दर्जनभर बसों के रूट पिछले 13 दिनों से बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को बीच में टैक्सियों से महंगा सफर करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। मुख्य सड़क के बंद होने से क्षेत्र के किसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है। किसानों की फसलें खेतों में ही सड़ने लगी हैं। स्कूली बच्चों को 8 से 10 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर ही तय करना पड़ रहा है। कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह ने बताया कि सोलन-मीनस सड़क खोलने के लिए दो एलएनटी मशीनों को लगाया गया है। जल्द ही सड़क पर यातायात बहाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
रोनहाट-तांदियो सड़क भी 13 दिन से बंद
उपतहसील रोनहाट के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला रोनहाट-रास्त-मानल-तांदियों मार्ग भी 13 दिन से बंद है। इस सड़क के बंद होने से तीन बसों के रूट प्रभावित हो रहे हैं। लिहाजा, लोगों को जरूरी कामकाज के सिलसिले में 10 से 15 किलोमीटर पैदल चल कर रोनहाट पहुंचना पड़ रहा है।
.....
विधायक, प्रशासन के पास लोगों के लिए समय नहीं : नाथूराम
रोनहाट (सिरमौर)। एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के राज्य प्रमुख नाथूराम चौहान ने सोलन-मीनस सड़क पर आवाजाही शुरू नहीं होने पर सरकार और प्रशासन को खरी खोटी सुनाई है।

उन्होेंने कहा कि स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के पास लोगों की समस्या का समाधान करने का समय नहीं है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के होर्डिंग लगाकर बंद सड़कें दुरुस्त नहीं होंगी। इन दिनों क्षेत्र में टमाटर का सीजन चरम पर है लेकिन किसानों को सैकड़ों किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed